खाने की चीजों के लिए फॉयल पेपर इस्तेमाल करते हैं, तो इसके नुकसान भी जान लो?

खाने की चीजों के लिए फॉयल पेपर इस्तेमाल करते हैं, तो इसके नुकसान भी जान लो?

सेहतराग टीम

भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग भोजन समय से नहीं कर पाते हैं। वहीं कई लोग तो रास्ते में जाते वक्त ही खाना खाते हैं। ऐसे में वो लोग खाने को रास्ते में ले जाने के लिए एल्युमिनियम फॉयल पेपर का इस्तेमाल करते हैं। इससे खाना गर्म बना रहता है। लेकिन क्या ये हमारे सेहत के लिए लाभकारी होता है या नहीं। तो आइए जानते हैं कि एल्युमिनियम फॉयल हमारे शरीर पर क्या प्रभाव डालता है।

पढ़ें- वजन घटाने के लिए ज्यादा प्रोटीन लेने के 5 साइड इफेक्ट

रिसर्च कहता है कि इसमें मौजूद तत्व हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक होते है। ऐसे में खाने को गर्म रखने के लिए कभी भी एल्युमिनियम फॉयल पेपर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से ये हमारे शरीर में जाकर हमें नुकसान पहुंचाता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इनवायरमेंट हेल्थ साइंसेज में टोक्सिलोजिस्ट जीन हैरी की मानें तो, उनका कहना है कि, एल्युमिनियम में कई न्यूरोटॉक्सिट तत्व होते हैं। इसलिए एसिटिक चीजों को एल्युमिनियम फॉयल पेपर में रखने से बचना चाहिए। 

बहुत ज्यादा गर्म खाने को अगर एल्युमिनियम फॉयल पेपर में रखा जाए तो इससे एल्युमिनियम पिघल जाता है, और फिर इसके बाद ये हमारे खाने में मिल जाता है जिससे अलजाइमर का खतरा होता है। एल्युमिनियम का अगर ज्यादा इस्तेमाल किया जाए, तो ये हमारी हड्डियों को कमजोर बनाता है। यही नहीं इसके ओवर डोज यानी ज्यादा सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस और किडनी के फेल होने तक का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा डिमेंशिया और अलजाइमर समेत कई गंभीर बीमारी होने का खतरा भी बन सकता है।

एल्युमिनियम फॉयल पेपर की जगह टाइट कटेंनर या फ्रिज का कर सकते हैं उपयोग

हम लोगों को एल्युमिनियम फॉयल पेपर की काफी आदत हो चुकी है। लेकिन अगर हम चाहें तो इसकी जगह पर टाइट कंटेनर का उपयोग कर सकते हैं, जिनमें हमारे खाने को हवा नहीं लगती। साथ ही इसमें से खाना भी नहीं गिरता और इनमें खाना सुरक्षित और ताजा भी रहता है। इसके अलावा आप खाने को फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं, क्योंकि वहां खाद्य पदार्थों को नुकसान नहीं पहुंचता है और वहां खाना ठंडा और सुरक्षित भी रहता है।

कांच का कंटेनर भी है सही

एल्युमिनियम फॉयल पेपर की जगह पर आप भोजन को रखने के लिए कांच के कंटेनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। कोशिश करनी चाहिए कि खाने को इन्हीं में रखे, ये हमारे खाने को गर्म और ठंडा दोनों ही रखने में हमारी मदद करता है। इसमें आप कच्ची सब्जियां रोटी, आटे समेत कई अन्य चीजों को भी स्टोर कर सकते हैं। ये हमारे शरीर को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है, बल्कि हमारे खाने को सही और सुरक्षित रखने में हमारी मदद भी करता है।

इसे भी पढ़ें-

हर्निया में लाभकारी हैं ये आसान तरीके

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।